इटारसी। जय मां वैष्णो समिति, विट्टन मार्केट भोपाल द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ की वार्षिक भक्ति यात्रा के लिए प्रस्थान कर रही समिति का आज इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर श्रद्धा और सम्मान के साथ स्वागत किया।
समिति के लगभग 100 सदस्यीय दल को इटारसी में पुष्पवर्षा और पुष्मालाओं से अभिनंदन कर विदा किया। इस भक्ति एवं सेवा यात्रा को लेकर नगर में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। स्वागत करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर, भूपेंद्र राय, ऋषभ राय, मुन्ना भाई, नीरज बहुत्रे, नरेंद्र पटवा, मनीष चौकसे, यश जैन सहित अन्य शामिल रहे।
समिति संयोजक हरिओम खटीक ने बताया कि विट्टन मार्केट समिति विगत 22 वर्षों से नवरात्रि में देश के प्रमुख मंदिरों की भव्य झांकियां सजाती आ रही है। झांकी निर्माण से पहले समिति उसी मंदिर की यात्रा कर वहां स्थानीय ब्राह्मणों से विधिवत पूजन-अर्चन कराती है, ताकि भक्ति और अनुभव की वास्तविकता झांकी में प्रतिबिंबित हो।
इस वर्ष समिति भगवान श्रीजगन्नाथ मंदिर की झांकी सजाने जा रही है, जिसके दर्शन आगामी नवरात्रि पर्व पर विल मार्केट, भोपाल में कराए जाएंगे। हरिओम खटीक ने इटारसी नगरवासियों द्वारा किए आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सभी श्रद्धालुओं को विट्टन मार्केट, भोपाल में नवरात्रि के अवसर पर झांकी दर्शन हेतु सपरिवार आमंत्रित किया।








