इटारसी। नर्मदांचल चौरिया कुर्मी समाज सेवा समिति एक महत्वपूर्ण बैठक धोखेड़ा रोड स्थित गार्डन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल की अध्यक्षता में की गई। बैठक में विगत माह संपन्न आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन की आय व्यय का लेखा-जोखा संगठन सचिव केडी चोरे एवं हरि किशोर पटेल कोषाध्यक्ष ने प्रस्तुत किया।
संगठन के अध्यक्ष शंभू दयाल पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा समाज अब पूरे जिले में हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है, समाज के विकास और उत्थान के साथ ही हम समाज को शिक्षा के क्षेत्र में नंबर वन बनाने का प्रयास करेंगे। समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवती चौरे ने कहा कि हमारा समाज अब पूरे जिले में एक जुटता का प्रतीक बन गया है।
कोषाध्यक्ष हरीकिशोर पटेल ने कहा कि कुछ तथा कथित संगठन हमारे इस विराट समाज संगठन को आईना दिखाने की कोशिश करते हैं वह उचित नहीं है। मीडिया प्रभारी गिरीश पटेल ने बताया कि बैठक को संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष चौरे, वरिष्ठ नेता बहादुर चौधरी, मोहन झलिया, रामकिशोर चौरे, नीलेंद्र पटेल, राममोहन मलैया, अध्यक्षता कर रहे कुशल पटेल ने भी संबोधित किया।
चौरिया कुर्मी समाज की बैठक में समाज की धर्मशाला मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष एवं संरक्षक शंकर लाल चौरे, सरपंच बालेंदु पटेल, नवल पटेल, पूर्व सरपंच चिमन पटेल, युवा अध्यक्ष रंजीत पटेल, वरिष्ठ जन सरदार चौरे, अरुण मलैया आदि मौजूद थे। संचालन अरुण बड़कुर ने एवं आभार प्रदर्शन जयप्रकाश पटेल ने किया।








