इटारसी। पूज्य पंचायत सिंधी समाज के तत्वावधान में झूलण सेवा समिति इटारसी द्वारा भगवान श्री झूलेलाल चालीहा व्रत महोत्सव कल 22 जुलाई दिन मंगलवार से प्रारंभ हो रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे से अखंड ज्योत पूजन एव भगवान श्री झूलेलाल की आरती से प्रारंभ होगा एवं विश्व कल्याण की कामना की प्रार्थना की जाएगी। इस दौरान रोज कार्यक्रम सुबह 8:30 एवं रात्रि 9:30 बजे आरती पल्लव प्रार्थना होगी।








