इटारसी। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर इटारसी में 13 अगस्त को आदिवासी समाज रैली निकालेगा। विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को है, लेकिन इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण समाज ने 13 अगस्त को रैली निकालने का निर्णय लिया है।
विश्व आदिवासी दिवस मनाने आदिवासी युवाओं का दल गांव-गांव जाकर समाज के परिवारों में न्यौता दे रहा है। गांव-गांव में जोरशोर से प्रचार किया जा रहा है और अधिक से अधिक संख्या में आदिवासियों को 13 अगस्त की रैली के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। युवाओं ने हाल ही में ग्राम पारछा, मातापुरा, टांगना में प्रचार किया।
इस दौरान समाज के युवा संजय युवने, बंटी धुर्वे, भगवानदास सलाम, सुनील परते, शुभम परनामे, राजेश भलावी, विवेक उइके, अखलेश उईके, दिनेश धुर्वे, राजेंद्र भलावी, बसंत सलाम, सागर सलाम, सागर उईके, आशीष, ब्रजेश, दीपक, रोहित परते, आकाश कुशराम उपस्थित थे।








