इटारसी। रजक समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वर्तमान विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा से इटारसी में मुलाकात की और संत गाडगे बाबा के उपदेशों को लेकर चर्चा कर मुलताई एवं पांढुर्णा में संत गाडगे बाबा मंदिर पर आने का आमंत्रण दिया।
विधायक डॉ. शर्मा ने कहा कि समाज में एकता बहुत जरूरी है जिसमें समाज के बंधु सेवक के रूप में कार्य दिन-रात करते रहते हैं। गाडगे बाबा संबंधित कोई भी जरूरत हो तो हम भरपूर मदद करेंगे, हम संत के मार्ग पर चलने की सलाह भी वक्त-वक्त पर मंच से देतेे हैं।
इस दौरान अखिल भारतीय रजक महासंघ, एबीडीएम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार मालवीय, संत गाडगे बाबा समिति महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सेवतकर मुलताई, जबलपुर संभाग संगठन मंत्री सुधाकर निम्बुलकर पांढुर्णा, मनोज मालवीय, वीरू बाथरी इटारसी उपस्थित रहे।








