---Advertisement---

जीनियस प्लानेट के विद्यार्थियों ने कारगिल विजय दिवस पर दी श्रद्धांजलि

By
On:
Follow Us


इटारसी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए देशभक्ति गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर डायरेक्टर जाफ़र सिद्दीकी ने कारगिल के बारे में विद्यार्थियों को बताया और बताया कि कैसे हमारे सैनिकों ने कारगिल पर विजय हासिल की जिसमें कई ने अपनी शहादत दीl

स्कूल के कक्षा 10 वी के छात्र मौलिक कालवे, अर्पित जैन कारगिल युद्ध पर अपने अपने विचार व्यक्त किये l कक्षा आठवीं की छात्रा आयुषी ने कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों पर विचार व्यक्त करते हुए शहीदों को समर्पित कविता प्रस्तुत की तथा सृष्टि चोरे ने इसी तारतम्य में कारगिल युद्ध में शहीद मेजर विक्रम बत्रा और नर्मदापुरम जिले के सपूत शहीद तोपची विजय शंकर दुबे के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हुए अपने विचार व्यक्त कियेl

कक्षा सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों में देश भक्ति नृत्य के माध्यम से श्रद्धांजलि दीl शिक्षक आलोक शुक्ला ने देश भक्ति कविताओं के माध्यम से समस्त विद्यालय परिवार की और से शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कियेl

प्राचार्य मनीता सिद्दीकी ने अपने सम्बोधन में कहा की हमें हमेशा सेना के सिपाहियों का सम्मान करना चाहिए वह विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाते हैंl सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन मैडम अर्चना मुरैया ने पूरी ऊर्जा के साथ किया l विद्यार्थियों द्वारा अंत में वन्देमातरम औऱ औऱ जय हिन्द का उद्घोष किया औऱ दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिको को श्रद्धांजलि दी l

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.