इटारसी। वर्धमान पब्लिक विद्यालय के सभागार में वर्धमान जूनियर छात्र संसदीय दल के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करना था। विद्यालय अध्यक्ष प्रशांत जैन ने अपने प्रेरणादायी भाषण में नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को नेतृत्व, सेवा और जिम्मेदारी का महत्व समझाते हुए कहा, यह छात्र संसदीय दल विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव का भी परिचायक बनेगा।
इस वर्ष हेड बॉय के रूप में मनन सरनकार और हेड गर्ल के रूप में ऐश्वर्या सोलंकी को चुना गया है। शिक्षा मंत्री चेतना राठौर और उप शिक्षा मंत्री प्रणव सिंह बनाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री समक्ष चौधरी और उप स्वास्थ्य मंत्री सिद्दी माचिवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुशासन मंत्री आरुषि नेहटे और उप अनुशासन मंत्री विशेष जैन नियुक्त किए गए हैं। खेल मंत्री आयुष पटेल तथा उप खेल मंत्री तन्वी यादव को चुना गया है। सांस्कृतिक मंत्री आरव शर्मा और उप सांस्कृतिक मंत्री काव्या पटवा को यह दायित्व सौंपा गया है।
हेड ऑफ डिपार्टमेंट पूजा पटेल ने सभी छात्र पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में जूनियर डायरेक्टर प्रशस्ति जैन ने आभार व्यक्त करते हुए छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित किया और सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह की सफलता में मनीषा साहू, अर्चना पांडे, राखी चौरे और जूनियर विंग के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।








