---Advertisement---

रेखा दुबे सर्व ब्राह्मण समाज महिला सभा की अध्यक्ष बनीं

By
On:
Follow Us

इटारसी। सर्व ब्राह्मण महिला सभा द्वारा स्थानीय ईश्वर रेस्टोरेंट में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन संरक्षक श्रीमती कल्पना शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें संगठन की गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महिलाओं द्वारा सुहाग की सामग्री वितरित की गई। इस दौरान नव नियुक्त अध्यक्ष को लेकर सर्वेक्षक मंडल द्वारा चर्चा की गई।

महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में महिला संगठन की सक्रिय सदस्यों के सहयोग से जो कर पाई यह सब के सहयोग से संभव हुआ है। यह कहते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही की संरक्षक मंडल ने जो मुझ पर विश्वास किया था उस कसौटी पर मैंने खरा उतरने का प्रयास किया है, जो भी अध्यक्ष बनेगा उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को सक्रिय एवं शक्तिशाली बनाने का प्रयास करूंगी।

अध्यक्षता कर रही श्रीमती कल्पना शर्मा ने कहा कि संगठन को चलाना एक चुनौती पूर्ण कार्य है जिसको की ज्योति शर्मा ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाया है। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में जो भी अध्यक्ष बने वह ज्योति जैसा व्यवहार करें ताकि संगठन का विस्तार हो और संगठन मजबूत हो सके। अध्यक्ष बनना सरल है लेकिन उसका निर्वहन करना कठिन काम है।

इस अवसर पर संरक्षक माधवी मिश्रा, साधना दुबे, नीरू मिश्रा, वंदना ओझा, अनुराधा शर्मा ने एक स्वर में श्रीमती ज्योति शर्मा के कार्यकाल की प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक श्रीमती माधवी मिश्रा ने सभी संरक्षकों की सलाह से श्रीमती रेखा दुबे को सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों के लिए अध्यक्ष घोषित किया जिस पर उपस्थित सदस्यों ने ताली बजाकर स्वागत किया। इसके उपरांत संस्कृत भजन एवं गीतों की प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान अंजू मिश्रा, पूजा तिवारी, मोना अवस्थी, निधि शर्मा, अर्चना शर्मा, सुनीता जोशी, अभिलाष तिवारी, पूनम तिवारी, सुनैना तिवारी, ज्योति मिश्रा, बरखा मिश्रा, रुचि शर्मा, पूनम शर्मा, लीना शर्मा, अनीता शर्मा, शीतल दुबे, रितु तिवारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.