इटारसी। भारतीय सिंधु सभा एवं सिंधी मेला समिति भोपाल द्वारा सिंधी कुकिंग कंपटीशन पूज्य पंचायत इटारसी के सहयोग से इटारसी में 26 जुलाई को सिंधु भवन सिंधी कालोनी में किया। आयोजन में 45 प्रतियोगियों ने भाग लिया। करीब 17 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। इस बार 25, 26, 27 जुलाई को भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग में 22 सेंटरों पर सिंधी डिश कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया।

इटारसी में हुए आयोजन में भोपाल से आयी निर्णायक टीम में श्रीमती भारती रामचदानी, संगीता सुखमानी एवं अतिथि हबीबगंज सिंधी पंचायत अध्यक्ष हरिकिशन निहलाणी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष जैसवानी, श्रीमती रेशमा निहालाणी, श्रीमती शोभा जैसवानी ने सिंधी डिश का टेस्ट लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय आने वालों को भोपाल के मानस भवन में 2 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर पूज्य पंचायत सिंधी समाज अध्यक्ष धर्मदास मिहानी, भारतीय सिंधु सभा नगर अध्यक्ष गोपाल सिद्धवानी एवं युवा शाखा महामंत्री गौरव फुलवानी, समाजसेवी अनिल मिहानी, भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा अध्यक्ष पूनम चेलानी, महामंत्री प्रिया नंदवानी एवं समस्त भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा की टीम उपस्थित थी।








