इटारसी। पचमढ़ी में ट्रेनिंग लेने आए सेना के एक जवान की झील में डूबने से मौत हो गयी। जवान रॉयल भूटान आर्मी के चूमा रैंक से था। जवान करिअप्पा कंपनी का था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार घटना 30 जुलाई को दोपहर 2:20 बजे के बाद की है। पचमढ़ी झील के पास करिअप्पा कंपनी के जवान शिवांग गेलसेन पिता सोनाम 27 वर्ष आरक्षक चूमा यूनिट रॉयल भूटान का था जो वर्तमान में करिअप्पा कंपनी एईसी सेंटर में 7 मई से 7 अक्टूबर तक ट्रेनिंग ले रहा था। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल ले जाया गया है।









