इटारसी। कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला मंडल इटारसी ने हनुमानधाम मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन हरियाली तीज महोत्सव अंतर्गत किया। समाज की सभी वरिष्ठ महिलाओं ने हनुमान जी का पूजन कर सुंदरकांड प्रारंभ करवाया।
इस अवसर पर पंडित नरेंद्र तिवारी ने भक्ति से परिपूर्ण संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण तथा सुहाग सामग्री प्रदान की गई तथा समाज की सुख समृद्धि हेतु सभी ने भगवान से प्रार्थना की। कार्यक्रम में समाज के सभी पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे।








