नर्मदापुरम। प्रति गुरूवार को नगरपालिका में होने वाली जनसुनवाई का असर अब दिखने लगा है। प्रतिदिन आमजन को होने वाली समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। नागरिकों में जनसुनवाई को लेकर जागरूगकता बढ़ रही है। जिससे प्रति गुरूवार को आमजन अपनी समस्या का समाधान कराने नगरपालिका आ रहे हैं।
आज नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा जनसुनवाई की गई। कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर प्रति गुरूवार को जनसुनवाई शुरू की गई है। आज की जनसुनवाई में करीब 15 समस्याएं आई थीं। जिसमें साफ सफाई, पेयजल, बिजली, राशन कार्ड समर्पित करने आदि थीं। जिनका त्वरित समाधान किया गया।
कार्यालय अधीक्षक श्री सोनी ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान ग्वालटोली वार्ड 31 में कुछ स्थान पर पुरानी पेयजल लाइन डली हुई जिससे वहां के नागरिकों को पेयजल की समस्या आ रही है। इसकी शिकायत स्थानीय नागरिकों तथा वार्ड पार्षद नरेंद्र यादव ने की तो नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने तत्काल इंजीनियर्स को बुलाकर जांच कर एक सप्ताह के अंदर नई पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए। वहीं ग्वालटोली वार्ड 30 में क्षतिग्रस्त एक निजी कक्ष को तोडऩे के लिए आवेदन आया था। जिस पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।









