इटारसी। यूसी मास संस्था द्वारा हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की अबेकस प्रतियोगिता में इटारसी के शौर्य सिंह राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शौर्य ने यह उपलब्धि लेवल-3 में हासिल की।
अपनी इस सफलता के साथ, शौर्य का चयन अब जॉर्जिया (यूरोप) में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय स्तर की यूसी मास अबेकस प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है।
इस अवसर पर शौर्य के माता-पिता ने यूसी मास अबेकस की संचालिका प्रलभ अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और शौर्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शौर्य की इस उपलब्धि ने इटारसी का नाम रोशन किया है।









