इटारसी। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए इटारसी की ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। इसी कड़ी में, आज की गई चालानी कार्रवाई में 10 वाहनों से 3500 रुपए का जुर्माना वसूला है।
ट्रैफिक प्रभारी सुनील घावरी ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्य रूप से उन वाहनों पर की गई है, जिनके चालक हेलमेट या सीट बेल्ट नहीं पहने थे, या जिनके पास वाहन के पूरे कागजात नहीं थे।
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें।









