इटारसी। सिटी पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को ब्रिज के पास गैरेज लाइन से पकड़ा गया, जहां वह एक बोरी में शराब लेकर घूम रहा था।
थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बोरी में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही सिटी थाने की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने युवक को रोका और जब उसकी बोरी की तलाशी ली, तो उसमें अंग्रेजी शराब के क्वार्टर मिले।आरोपी ने पूछताछ में अवैध रूप से शराब बेचने की बात कबूल की।
गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान भगत सिंह नगर नाला मोहल्ला निवासी सुदर्शन चौहान के रूप में हुई है। उसके पास से बरामद शराब की कीमत करीब 2,700 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी सुदर्शन चौहान के खिलाफ 34-1 का मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में एएसआई जनक लाल पवार, आरक्षक राजेश पवार, शाकिर खान, अंकित, महेंद्र, जय और चालक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









