इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी में इको क्लब इकाई एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ ने माटी गणेश-सिद्ध गणेश कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राकेश मेहता वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरविंद शर्मा डॉ पीके अग्रवाल मंचासीन रहे।
कार्यशाला के प्रशिक्षक अमन मेहरा एवं आशीष मेहरा ने छात्र छात्राओं को माटी के गणेश जी बनाना सिखाया। प्राचार्य डॉ राकेश मेहता ने बताया कि लंबोदर, सिद्धिविनायक, गजानन, वक्रतुंड सभी नाम भगवान श्री गणेश जी के हैं। ये नाम श्री गणेश जी को अलग-अलग कार्यों की वजह से प्राप्त हुई। सभी छात्राएं गणेश चतुर्थी के दिन केवल मिट्टी के ही गणेश जी खरीदें प्लास्टर ऑफ पेरिस के नहीं। मिट्टी के गणेश बनाने वाले कारीगरों से ही प्रतिमाएं खरीदकर वोकल फॉर लोकल एवं स्वदेशी के भाव को संपोषित करें।
घर में ही माटी गणेश जी को विसर्जित करें। सेल्फी विथ माटी गणेश लेकर सोशल मीडिया में अपलोड करें एवं रूङ्घ त्रश1 पोर्टल पर डिजिटल शपथ लेकर आई प्रमाण पत्र प्राप्त करें। डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी मिट्टी के गणेश बनाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। एवं सभी छात्र छात्राएं अपने घर मोहल्ला पड़ोस रिश्तेदारों को मिट्टी के ही गणेश जी घर में स्थापित करने हेतु प्रेरित करें।
इस अवसर पर डॉ मनीष चौधरी, डॉ दिनेश कुमार, लक्ष्मी भदोरिया, शिवानी चौधरी, रानी माझी, रिया माझी, साक्षी पाल, अंशिका मालवीय, खुशबू साहू, युक्ति सिंह ठाकुर, प्रिया गिरी, पलक मालवीय, आकृति अग्रवाल, अर्पिता सराठे पूंजी सोनी, निधि यादव, नेहा यादव, प्रिया यादव, महेश यादव ने माटी के गणेश बनाए।









