नर्मदापुरम। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर लगातार नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। गुरूवार को स्वच्छता प्रभारी अनुराग तिवारी द्वारा बाजार क्षेत्र का निरीक्षण के उपरांत कप?े की दुकान जनता श्री रेडीमेड के सामने कचरा एवं गंदगी मिलने पर 5 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। साथ ही नोटिस जारी कर 3 दिवस के अंदर जुर्माना की राशि जमा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
स्वच्छता निरीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि दिनांक 26 अगस्त 2025 सुबह 08:42 सुबह एवं 27 अगस्त 2025 सुबह 07ङ28 सुबह पर निरीक्षण दौरान पाया गया कि जनता श्री रेडीमेड के संचालक द्वारा प्रतिष्ठान के सामने कचरे (कपडेÞ के डिब्बे कार्ड बोर्ड) का ढेर लगाया जाता है। गंदगी फैलाने पर प्रतिष्ठान के संचालक पर 5 हजार का अर्थदंड लगाया है। तीन दिवस के अंदर जुर्माना जमा नहीं करने की स्थिति में प्रकरण न्यायालय भेजा जाएगा।
नगर में चहुंओर स्वच्छता अभियान त्वरित गति से चलाया जा रहा है। बाजार क्षेत्र में दो बार कचरा वाहन भेजा जा रहा है इसके बावजूद भी दुकानदार अपनी दुकान, प्रतिष्ठान के समक्ष ही कचरे का ढेर लगाते हैं। जिससे गंदगी फैलती है। उन्होंने नगर के समस्त दुकानदारों से आग्रह किया है कि कचरा वाहन चलाया जा रहा है। कचरा वाहन आने पर कचरा उसी में डालें तथा कचरा यहां वहां न फैंकें।








