---Advertisement---

इटारसी के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी से भय, वन विभाग से रेस्क्यू की मांग

By
On:
Follow Us

इटारसी। ग्राम पंचायत पांडरी के आबादी क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। दो दिन पहले इसी क्षेत्र में पॉवरग्रिड के आसपास तेंदुआ देखा गया था, और अब यह आर्डनेंस फैक्ट्री चेकपोस्ट के पास भी नजर आया है। सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की चहलकदमी भी कैद हुई है, जिससे स्थानीय लोगों का डर और बढ़ गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को डर है कि कहीं यह तेंदुआ उनके पालतू पशुओं पर हमला न कर दे। ग्रामीणों ने अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजना बंद कर दिया है। वन विभाग को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

कुछ दिन पहले, केसला के ग्राम पोडार, हिरनचापड़ा, नया मल्लूपुरा और गोंटाखार सहित कई गांवों में भी तेंदुआ देखा गया था। उस समय वन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद इसे पकड़कर वापस जंगल में छोड़ा था, लेकिन यह तीसरी बार था जब तेंदुआ उन गांवों के पास आया था। अब एक तेंदुआ कुछ दिनों से पावरग्रिड, पांडरी और आर्डनेंस फैक्ट्री रोड के आसपास घूम रहा है।
यह चिंताजनक है कि ये जंगली जानवर अक्सर सतपुड़ा के जंगलों से निकलकर आबादी क्षेत्रों में आ रहे हैं। जंगली जानवरों की इस तरह की मौजूदगी न सिर्फ पालतू पशुओं के लिए बल्कि मनुष्यों के जीवन के लिए भी खतरा पैदा कर रही है।

ग्राम पंचायत पांडरी के सचिव अनिल वर्मा और ग्रामीणों ने वन विभाग से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि तेंदुए को जल्द से जल्द रेस्क्यू करके आबादी क्षेत्र से दूर घने जंगल में छोड़ा जाए ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। इस संबंध में वन विभाग क्या कदम उठाएगा, यह जानने इटारसी रेंजर को कॉल किया, तो उन्होंने हमेशा की तरह कॉल रिसीव नहीं किया। उनकी कॉल रिसीव नहीं करने की शिकायतों के बावजूद वरिष्ठ अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.