इटारसी। भोपाल मंडल से आरपीएफ थाना इटारसी को सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12722 में यात्री का बेग छूट गया है। यहां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने पर आरपीएफ के आरक्षक हर प्रताप सिंह परमार ने यात्री के बताएं अनुसार कोच जनरल पर जाकर देखा तो बिट्टू बैग मिला। आरपीएफ आरक्षक ने इसकी सूचना भोपाल मंडल सहित अपने वरिष्ठ अधिकारी को सूचना दी। साथ ही जिस यात्री का बेग था उसे भी सूचना दी गई।
बैग विश्वनाथ कुमार पिता जितेंद्र कुमार झा उम्र 28 वर्ष, निवासी बिहार का था। दूसरे दिन आरपीएफ आरक्षक ने यात्री को बैग वापस दिया। बिट्टू बैग में जिसमें मोबाइल चार्जर और ईयर फोन, कपड़े, एक जोड़ी शूज, कुलदेवी की मूर्ति आदि सामान था।
यात्री को बैग में सामने चेक कराकर वापस कर दिया है। इस संबंध में यात्री ने बताया कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरा बैग मुझे वापस मिल जायेगा। लेकिन आरपीएफ पुलिस की मुस्तैदी के कारण मुझे मेरे बैग मिला गया है।









