- बच्चों को दिलाई स्वच्छता की शपथ दिलाई
नर्मदापुरम। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगरपालिका द्वारा नगर में स्वच्छता अभियान के साथ ही बच्चों में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा भी बच्चों में स्वच्छता के प्रति अलख जगाने के लिए नगर के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर उन्हें स्वच्छता संबंधी जानकारी दी जा रही है।
स्वच्छता जुड़े सतीश यादव ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर स्कूल सेंट चाल्र्स हायर सेकेंडरी स्कूल में सभी बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। जिसके अंतर्गत स्वच्छता हेतु सभी को जागरूक किया गया तथा अपने शहर को स्वच्छ बनाने एवं कचरा कचरा गाड़ी में अलग-अलग डालने की शपथ दिलाई गई और सभी को गंदगी न करने ओर न करने देने की शपथ दिलाई गई।









