---Advertisement---

जनसुनवाई के अलावा भी कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुनती है नपाध्यक्ष नीतू यादव

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए नगरपालिका में जनसुनवाई तो शुरू की गई इसके अलावा नपाध्यक्ष नीतू यादव अपने कार्यालय में भी बैठकर लोगों की समस्याएं सुनती हैं। आज तीन लोगों ने नपाध्यक्ष को समस्याएं बताई। जिसमें प्रमुख रूप से सड़क, नाली तथा समग्र आईडी में सुधार की समस्या थी। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा उक्त तीनों समस्याओं का समाधान करने संबंधित शाखा को निर्देश दिए गए।

नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि हमारी परिषद का मुख्य कर्तव्य है कि हम नागरिकों की समस्याओं का अधिक से अधिक समाधान कर उनकी सेवा कर सकें। प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई के अलावा भी हम नगरपालिका कार्यालय में बैठकर नागरिकों की समस्याएं सुनते हैं। कई समस्याओं का हम ऑन दा स्पाट समाधान करा देते हैं कई समस्याएं जटिल होती है उनका समाधान जांच कराने के उपरांत करते हैं।

नपाध्यक्ष श्रीमती यादव बताती है कि ऐसा ही एक मामला ग्वालटोली वार्ड 31 का जनसुनवाई के दौरान आया था। वर्षों पुरानी पेयजल पाइप लाइन थी उसके स्थान पर नई पाइप लाइन डलवानी थी। उसकी जांच करने के निर्देश दिए गए स्थान देखा गया और पाइप लाइन डाली गई। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.