नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले में लंबे समय तक पदस्थ रहे पुलिस कप्तान डॉ. गुरु करन सिंह का रतलाम स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर पन्ना में पदस्थ रहे आईपीएस साईं कृष्ण एस थोटा को नर्मदापुरम की कमान सौंपी गई है। बुधवार को नवागत पुलिस कप्तान आईपीएस साई कृष्ण एस थोटा नर्मदापुरम पहुंचे और विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद, साईं कृष्ण एस थोटा ने जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों और थाना प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा भी इस मौके पर उपस्थित रहे। नए पुलिस कप्तान ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपनी प्राथमिकताओं को लेकर संकेत दिए।









