इटारसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग ने नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 137 के लिए शेख जावेद को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कांग्रेस संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और अल्पसंख्यक सामाजिक गतिविधियों में उनके योगदान को देखते हुए की गई है।
यह निर्णय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रभारी के राजू, राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट जनाब शेख अलीम और जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी जनाब फरहान हसन की सहमति से लिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष अमजद पठान ने इस नियुक्ति की घोषणा की।अपनी नियुक्ति पर, शेख जावेद ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पंकज राठौर, बाबू चौधरी, लाली सलूजा, संजय दुबे, शरद बामने, गुफरान अंसारी, रामशंकर सोनकर, पिंकी शर्मा, सागर सेन, गौतम मैंना, नईम परवेज, मोहम्मद कादिर, गौतम अहिरवार, शादाब खान, शेर खान सहित कई समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।









