---Advertisement---

बाजार क्षेत्र की जल भराव की समस्या मिटाने नाले नालियों से सख्ती से हटाए कच्चे पक्के अतिक्रमण

By
On:
Follow Us
  • विधायक डॉ सीताशरण शर्मा द्वारा किया गया निरीक्षण
  • सिटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार व पुलिस प्रशासन रहा मौजूद

नर्मदापुरम्। विगत दिनों से बाजार क्षेत्र में हो रही जल भराव की समस्या का समाधान शुक्रवार को नगरपालिका की कर्मठ टीम ने कर दिया है। नाले नालियों पर किए गए अतिक्रमण को पोकलेन, जेसीबी और हेमर मशीन से हटाया गया। दुकान खाली कराकर चैंबर्स भी तोड़कर नाले में फंसी फर्सियां भी निकाली गई।

नगरपालिका की कार्रवाई से समूचे व्यापारियों में खुशी लहर दौड़ गई। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेंद्र रावत, तहसीलदार, आरआई एवं पुलिस दल के साथ ही नगरपालिका के उपयंत्री अंबक पाराशर, स्वच्छता प्रभारी अनुराग तिवारी, अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत, स्वच्छता दूत और नगरपालिका का अमला उपस्थित रहा।

कार्रवाई पर स्थानीय व्यापारियों द्वारा विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले का आभार व्यक्त किया गया।

विधायक डॉ शर्मा ने किया निरीक्षण

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव द्वारा बाजार क्षेत्र में चल रही नगरपालिका की कार्रवाई का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जल भराव की समस्या का समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ शर्मा के साथ नपा में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि अर्पित मालवीय, पूनम मेषकर, अजय सैनी और व्यापारीगण उपस्थित रहे।

नाले में फंसी फर्सियां निकाली

स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि पीछे नाले में टूटकर फर्सी फंस गई जिसके चलते जल निकासी में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। दुकान को खाली कराकर जेसीबी और पोकलेन से फर्सियां निकाली गई। इस दौरान करीब 12-15 फर्सियां थीं जिसके कारण उस चेंबर में थर्माकोल, पन्नी और कचरे की बंधी पोटली भी फंसी पाई गई। सभी को साफ कराया गया है अब जल निकासी सुचारू हो गई।

नाली का चौड़ीकरण किया

उपयंत्री अंबक पाराशर ने बताया कि नीचे बाजार में तीन फिट की नाली को डेढ़ फिट की कर दिया गया था। मिट्टी और गाद फंसी हुई थी। जेसीबी, पोकलेन और हेमर से अतिक्रमण दल द्वारा नाली से अतिक्रमण हटाया गया और जल निकासी सुचारू कराई गई। शनिवार को अभियान चलाकर बचा हुआ कार्य पूरा किया जाएगा। नगरपालिका की टीम देर शाम तक बाजार क्षेत्र में कार्रवाई करती रही।

व्यापारीगणों ने आभार माना

स्थानीय व्यापारीगणों पान मासाला व्यापारी गोपाल चौकसे, ठेकेदार कृष्णकुमार चौकसे, व्यापारी अश्विनी सिकरवार, व्यापारी विकास राठौर द्वारा जल भराव की समस्या का समाधान करने पर विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, नपा में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के साथ ही समूची नगरपालिका टीम का आभार व्यक्त किया गया।

उन्होंने कहा कि इस विकराल समस्या से समूचा बाजार क्षेत्र परेशान था। बारिश होते ही दुकानों में पानी भरा जाता था। अब नाले नालियों से अतिक्रमण हटाकर उनकी सफाई की गई है। नगरपालिका द्वारा बहुत शानदार कार्य किया गया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.