इटारसी। बड़ा तुलसी चौक चौराहा मजदूर संघ समिति ने इस वर्ष भी धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई। यह आयोजन का 13वां वर्ष था। मजदूर कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा और भारत माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सभी मजदूरों ने अपने औजारों की भी पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कुशल कारीगरों को सम्मान पत्र दिए गए
जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इटारसी नगर पालिका के अध्यक्ष पंकज चौरे उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के जीवन और उनके महत्व पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि के रूप में पार्षद और सभापति राकेश जाधव और मंडल महामंत्री शैलेन्द्र दुबे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मजदूर संघ समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद लोंगरे ने किया।
इस अवसर पर, समिति के सचिव तुलसीराम कुशवाह ने पिछले 13 वर्षों में किए गए कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम में कुशल कारीगरों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में, सभी मजदूरों को भोजन कराया गया और मिष्ठान वितरित किया।
समिति के संरक्षक सदस्य अजय राजपूत ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संरक्षक सदस्य सुरेश करिया, लीलाधर साजवानी, अशोक मासाब, कन्हैयालाल बामने, नंदकिशोर चौरे, किशोर केवट, परसराम बिल्लौरे, अमित केवट, संजय सेल्के, राजू पाल और जमना प्रसाद महोबिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।









