इटारसी। समीप के ग्वाड़ी गांव में आज सुबह (लगभग 8:45 बजे) ग्रामीणों ने रानीपुर वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर शिवकुमार तिवारी को तवा नदी के किनारे एक मृत मगरमच्छ के बच्चे की सूचना दी। डिप्टी रेंजर ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ के शव को बरामद किया और पंचनामा के लिए बागदेव वन चौकी ले गए।
पशु चिकित्सक डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. शिल्पा चौधरी और डॉ. अंशु तुमराम ने संयुक्त रूप से शव का पोस्टमार्टम किया। चिकित्सकों के अनुसार, मगरमच्छ की उम्र लगभग 8 से 10 महीने थी और उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया उसकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई प्रतीत हो रही है। मौत की वजह जानने के लिए उसके सैंपल जबलपुर भेजे जा रहे हैं। शाम को मगरमच्छ के शव का वन चौकी में दाह संस्कार कर दिया गया।









