इटारसी। हिंदू सेना संगठन में राकेश पटेल को मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री 1008 सीतानंद गिरी महामंडलेश्वर (शीतल ठाकुर) की अनुशंसा पर की गई है। नई जिम्मेदारी, बड़ी भूमिका 22 सितंबर, 2025 को जारी आदेश के अनुसार, राकेश पटेल संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन के विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्हें हर महीने अपनी गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दायित्व सौंपा गया है, जिससे संगठन के काम में पारदर्शिता बनी रहे। राकेश पटेल का पत्रकारिता में लंबा अनुभव रहा है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम पाटीदार और प्रदेश अध्यक्ष महान पाटीदार ने इस नियुक्ति पर खुशी जताई है।
उनका मानना है कि राकेश पटेल जैसे कर्मठ और जुझारू पत्रकार के जुडऩे से संगठन की आवाज और भी मजबूत होगी। इस नियुक्ति को पत्रकारिता और सामाजिक हलकों में सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है, जिससे संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।









