इटारसी। नर्मदापुरम जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा आगामी 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक दो प्रमुख जिला स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन स्थल एवं प्रतियोगिताएं ये प्रतियोगिताएं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटारसी में आयोजित होंगी, जिसमें फुटबॉल (बालिका 14 वर्ष) विकासखण्ड स्तर पर विजयी 10 संभागों की टीमें भाग लेंगी। आर्चरी (बालक/बालिका 17 वर्ष एवं 14 वर्ष) प्रतियोगिता भी इसी अवधि में आयोजित की जाएगी।
खिलाडिय़ों की भागीदारी एवं दल संरचना
- फुटबॉल : प्रत्येक संभाग से 12+2 खिलाड़ी और 1+1 ऑफिशियल (कुल 14 सदस्य) का दल शामिल होगा।
- आर्चरी : प्रत्येक संभाग से 12+2 खिलाड़ी और 1+1 ऑफिशियल (कुल 14 सदस्य) का दल शामिल होगा।
- सभी संभागों से कुल 14&7 = 98 बालक/बालिकाएं और 14&7 = 98 ऑफिशियल/अभिभावक मिलाकर कुल 196 लोग प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
आवास और व्यवस्थाएं
खिलाडिय़ों, ऑफिशियल्स और कोचों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटारसी के छात्रावास एवं कक्षाओं में की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे खिलाडिय़ों के ठहरने के लिए दरी, टाट पट्टी, बाल्टी, मग, शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही, प्रत्येक संभाग को अपने साथ बिस्तर, कम्बल, चादर लाने के लिए भी निर्देशित किया गया है ताकि आवास के दौरान कोई असुविधा न हो। सभी प्रतिभागी टीम मैनेजरों को निर्देशित किया है कि वे खिलाडिय़ों का नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि अनिवार्य रूप से भरकर आयोजन स्थल पर लेकर आएं। प्रतियोगिता का समस्त व्यय जिला शिक्षा अधिकारी, नर्मदापुरम द्वारा स्वीकृत बजट से वहन किया जाएगा।









