---Advertisement---

राष्ट्रीय पोषण माह: तवा नगर में स्वास्थ्य शिविर और पोषण प्रदर्शनी का आयोजन

By
On:
Follow Us

इटारसी। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार, प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पोषण माह के तहत, आज दिनांक को परियोजना केसला के तवा नगर में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ थीम के तहत किया। राष्ट्रीय पोषण माह का यह अभियान 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण

शिविर की पर्यवेक्षक सुश्री चेतना ढिवरे ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में डॉ. नितिन कोहली ने अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने गर्भवती और धात्री महिलाओं, किशोरी बालिकाओं और कुपोषित बच्चों की गहन स्वास्थ्य जांच की। जांच के दौरान, उपस्थित लोगों के बीपी (रक्तचाप), शुगर (शर्करा) और एचबी (हीमोग्लोबिन) की जांच की गई। जांच के बाद, उन्हें आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया।

मोटे अनाज को बढ़ावा और मोटापा नियंत्रण पर जोर

जनपद सदस्य श्रीमती सोनू उईके ने भी भाग लिया और व्यंजन पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पर्यवेक्षक सुश्री ढिवरे ने प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य स्पष्ट करते हुए बताया कि इसका लक्ष्य कम नमक, शक्कर और तेल का उपयोग करने पर जोर देना है, ताकि मोटापा जैसी समस्याओं को रोका जा सके, जो भविष्य में एक महामारी का रूप ले सकती है।

उपस्थित महिलाओं को मोटे अनाज का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई। उन्हें ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी और कुटकी को अपने आहार में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई विभिन्न प्रकार की व्यंजन प्रदर्शनियों के माध्यम से उपस्थित लोगों को संतुलित आहार लेने का संदेश दिया गया। इस आयोजन में स्वास्थ्य विभाग से एएनएम विभा गौर, मुस्कान रावत और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नफीस, रितु, मंजू, राजेंद्र, रेखा, दीपा, सोनम, अजर, शकुन सहित सहायिका और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.