इटारसी। आज वाल्मीकि जयंती के पावन और शुभ अवसर पर कर्मचारी नेता महेश आर्य के कार्यालय में एक विशेष समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, सफाई कर्मचारियों और सिद्धार्थ आर्य सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।
उपस्थित सभी लोगों ने भक्ति भाव से आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और सामूहिक प्रार्थना की। इस अवसर पर, महेश आर्य ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और उनके जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने समाज को एकता और सद्भावना के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए वाल्मीकि जी के दिखाए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर इस पावन दिवस को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।








