इटारसी। न्यास कॉलोनी स्थित श्रीजी गौशाला में आज श्रद्धा और उल्लास के साथ श्री गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अवसर पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और गौ पूजन कर आशीर्वाद लिया।
पूजा कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नीलेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे, अशोक अग्रवाल, गुलाब अग्रवाल, रमेश चांडक, जसबीर सिंघ छाबड़ा, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, विपिन चांडक, नारायण सोनी और नगर पालिका सभापति राकेश जाधव, मनजीत कलोसिया, राजेश चौहान, विपुल चौधरी, शशांक मालवीय, गौरव बडक़ुर सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गौमाता का पूजन किया और भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला और गौ-सेवा के पुनीत कार्य में सभी से सहयोग करने की अपील की। श्रीजी गौशाला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जो गोवंश के प्रति उनकी आस्था और समर्पण को दर्शाता है।









