इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा के आह्वान पर, आज 23 अक्टूबर 2025 को मुख्य शाखा के पदाधिकारियों ने परिचालन विभाग की समस्याओं को लेकर रेल अधिकारियों से विस्तृत बातचीत की। मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ पाण्डेय, उपाध्यक्ष रविंद चौधरी, रोहित रैकवार और सीटीआई हेमंत सोनी सहित अन्य पदाधिकारी, दीपावली की शुभकामनाएं देने के उद्देश्य से स्टेशन प्रबंधक कार्यालय और सीवाईएम ऑफिस पहुंचे।
अधिकारियों का किया सम्मान
संगठन ने महामंत्री अशोक शर्मा और मंडल अध्यक्ष आरके शर्मा, मंडल सचिव कमलेश परिहार के नेतृत्व में एओएम (कोचिंग) हनुमान प्रसाद मीणा, एरिया कंट्रोल मैनेजर एचएन मीणा, और स्टेशन प्रबंधक सुधांशु राय को फूलों का बुके भेंट किया और मिठाई वितरित कर उनका स्वागत किया।
परिचालन विभाग की समस्याओं पर चर्चा
इस दौरान, पदाधिकारियों ने सभी अधिकारियों से परिचालन विभाग की विभिन्न समस्याओं के संबंध में चर्चा की। इसके बाद, सीवाईएम विनोद चौधरी से नए यार्ड कार्यालय में गुड्स गार्ड की समस्याओं को लेकर बातचीत हुई।
प्रमुख मांगें और मुद्दे
- गुड्स गार्ड के मैनुअल ऑफ ड्यूटी एडजस्टमेंट और अन्य समस्याओं पर चर्चा।
- टीएनसी को पर्याप्त आराम (रेस्ट) न मिलने का मुद्दा।
- पॉइंट्समैन के साथ सहानुभूतिपूर्वक कार्य करने की मांग।
- मेल गार्ड के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की माँग।
- हॉली-डे गाडिय़ों का संचालन अधिक होने से गार्डों में व्याप्त रोष।
दोनों ही अधिकारियों (एओएम कोचिंग मीणा और सीवाईएम चौधरी) ने संगठन की बातों पर सहमति जताई और उच्च आदेश एवं कार्रवाई करने के लिए संबंधितों को आदेशित किया। यह जानकारी मुख्य शाखा के उपाध्यक्ष हरि द्वारा दी गई।








