इटारसी। 58 वी राज्य स्तरीय सीनियर खो खो चैंपियनशिप 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक नरसिंहपुर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के लिए नर्मदापुरम जिले की टीम का चयन ट्रायल पिपरिया में आयोजित किया गया।
जिला खो खो संघ के सचिव अश्वनी मालवीया ने बताया कि ट्रायल में बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर, इटारसी, सिवनी मालवा, नर्मदापुरम के लगभग 90 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। ट्रायल में वरिष्ठता के आधार पर 15 खिलाडिय़ों का चयन किया गया।
नर्मदापुरम जिले की खो-खो टीम को 58 वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम घोषणा के साथ विंध्याचल एक्सप्रेस से रवाना किया।
जिला खो खो संघ अध्यक्ष बशारत खान ने जिले के दल की घोषणा की जिसमें नीरज, लोकेश, सूरज, अनुराग, निहाल, ओमी, प्रशांत, शांतनु, दीपक, देवेश, देव, मनजीत, अनुज दीपेश, को जिला टीम में शामिल किया। अरविंद शर्मा उपाध्यक्ष ने बताया की इस बार अन्य वर्षों की अपेक्षा खिलाड़ी बहुत ही अच्छे तकनीकी कौशल के साथ चयन प्रक्रिया में शामिल हुए।








