---Advertisement---

नर्मदापुरम संभाग में आज हल्के बादल छाए, कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना, तापमान में रहेगी गिरावट

By
On:
Follow Us

इटारसी/नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग (इटारसी, नर्मदापुरम, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल) में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं, जिसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की है।

इटारसी का मौसम

इटारसी में आज (शनिवार) दिन के समय आसमान बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं, रात के समय बारिश की हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री तक जा सकता है। दिन में हल्की बारिश की 20 प्रतिशत और रात में 45 प्रतिशत तक संभावना है।

नर्मदापुरम संभाग का हाल

पूरे संभाग में आज दिन के समय हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि रात में भी बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान संभाग में लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आद्र्रता अधिक रहेगी, जिससे मौसम में नमी महसूस होगी।

किसानों के लिए सलाह

लगातार बदलते मौसम और बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयार फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें और खुले में रखी उपज को ढकने की व्यवस्था करें।

अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने रविवार (26 अक्टूबर) को संभाग में बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में और कमी आ सकती है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ छाता या रेनकोट रखें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.