नर्मदापुरम। नगरपालिका के हाका दल ने नगर में आवारा घूम रहे गधों और सांडों को नगर सीमा से बाहर किया। साथ ही पशु पालकों को समझाइश दी गई कि अब दोबारा पशु खुले मिले तो जुर्माने की भी कार्रवाई की जाएगी।
हाका दल प्रभारी गगन सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के सख्त निर्देश पर हाका दल द्वारा समूचे नगर में आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान और उन्हें नगर सीमा से बाहर करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत नगर में आवारा पशुओं को पकडऩे का चलाए गए अभियान में 13 गधे और 6 सांडों को पकड़कर नगर सीमा से बाहर किया।
पशु मालिकों को भी समझाइश दी गई कि किसी भी पशु मालिका के पशु सड़क पर आवारा घूमते हुए पाए जाएंगे उन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। हाका दल प्रभारी श्री सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष और सीएमओ के सख्त निर्देश हैं कि नगर में चहुंओर आवारा पशुओं की सर्चिंग की जाए और उन्हें बगैर देर किए नगर सीमा से बाहर करें। पशुओं को आवारा छोडऩे वाले पशु मालिकों पर कार्रवाई की जाए।








