इटारसी। इटारसी केमिस्ट संगठन में लंबे समय से रिक्त चल रहा अध्यक्ष का पद रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को संपन्न हुई चुनावी कार्यकारिणी के गठन के साथ भर गया। संगठन के सभी केमिस्ट सदस्यों की उपस्थिति में, कामेश अग्रवाल को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष पद की पूर्ति के लिए एक विशेष कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राजकुमार बत्रा ने की। समिति में सदस्य के रूप में ललित अग्रवाल, सुन्नू बत्रा, भारत भूषण मिश्रा, संतोष अग्रवाल, और अजीत जैन शामिल थे। इस समिति ने सर्वसम्मति से और निर्विरोध रूप से कामेश अग्रवाल के नाम पर मुहर लगाई।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभा को संबोधित किया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष कामेश अग्रवाल को बधाई दी। कार्यक्रम में लाइंस क्लब के सदस्य, अशोक अग्रवाल, दीपक हरिनारायण अग्रवाल, राहुल चौरे, राजेंद्र सोनी, सुरेश नवलानी, और रेलवे अधिकारी सचिन शर्मा सहित अन्य मौजूद थे। संचालन राकेश दुबे ने किया।








