नर्मदापुरम। नंद बिहार कॉलोनी में कॉलोनी वासिंयों के द्वारा पार्क में श्रमदान कर साफ सफाई की एवं पार्क में बच्चों के बेडमिंटन खेलने के लिये ग्राउन्ड तैयार किया। उसके उपरांत वृक्षारोपण कर सभी ने मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना और फिर दीपावली मिलन समारोह मनाया।
ज्ञातव्य हो कि कॉलोनी में एकता बनी रहे एवं पारिवारिक माहौल बना रहे इसके लिये समय समय पर मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, इसी तारतम्य में श्रमदान का कार्यक्रम आयोजित किया। श्रमदान के कार्यक्रम में कॉलोनी के भागरीथ मीना, दिलीप दीवान, हरगोविंद शुक्ला, दौलतराम सुनानिया, राजेश भदौरिया, वार्ड 12 के पार्षद प्रतिनिधि एवं समाजसेवी अर्पित मालवीय, कपिल मीना, रामकुमार गौर, विष्णु संतोरे, जसवंत युदुवंशी, दिनेश मीना, सुनील मिश्रा, संतोष यादव, गीतेश मीना, किशन मीना, राजेश चौरे, आयुष शुक्ला, लक्ष्य संतोंरे, अभिनीत मीना, अनिल कुमार भट्ट, राकेश गौरे आदि शामिल हुये ।








