- पहली बार मंच रहा प्रतिभाओं के नाम, अतिथियों को सामने दिया विशेष स्थान
इटारसी। चौरिया कुर्मी समाज महासंघ का द्वितीय वर्ष में प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह इटारसी के साईं कृष्णा रिसोर्ट में रविवार को हुआ। इस दौरान 263 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
मीडिया प्रभारी मनोज चौरे ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। चौरिया कुर्मी महासंघ अध्यक्ष नवीन पटेल ने सभी का अभिवादन किया। प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती ममता पटेल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय समाज, अध्यक्षता कुशल पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने की। विशिष्ट अतिथि अरुण पटेल, राजेश गौर, जीएल पटेल, महाराज सिंह, तेज कुमार गौर, प्रदेश युवा अध्यक्ष कुर्मी क्षत्रिय समाज रहे। अतिथि के तौर पर ज्योति चौरे, मृदुलता पटेल, ममता चौरे, प्रीति पटेल, राहुल चौरे, गोकुल पटेल, चंचल पटेल, गौरव बड़कुर रहे।
कार्यक्रम में समाज के भूतपूर्व सैनिकों, खेल क्षेत्र की प्रतिभाओं, आईआईटी, जेईई मेंं स्थान बनाने वाले, 10 वीं और 12 वीं में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं, सामाजिक, पर्यावरण और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया। आभार प्रदर्शन समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में संरक्षक प्रशांत जाधव, मूलदास सिनोटिया, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, बलराम पटेल, ओम प्रकाश पटेल पांजरा, मनोज चौरे पांजरा, रामकिशोर चौरे, गिरधारी चौरे प्रदेश सचिव, रामनारायण पटेल, जमुना प्रसाद चौधरी, महेश पटेल पथौडी, मुकेश चौधरी महामंत्री, पप्पू पटेल, बालेंद्र पटेल, विनोद बिहारी पटेल, लाल पटेल, एसआर पटेल, ओम प्रकाश पटेल, देवेन्द्र पटेल, राजेश पटेल, शिव मोहन पटेल, बलदेव चौधरी, सुशील चौधरी तारारोड़ा, राजेंद्र पटेल, मनीष झलिया, बीके पटेल, चंद्रकांत चौरे, दीपक सनोटिया, बृजमोहन चौधरी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
चौरिया कुर्मी महासंघ के कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह रही की कार्यक्रम में मंच सिर्फ प्रतिभाओं के नाम रहा। महासंघ ने नई शुरुआत करते हुए अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों को मंच के सामने विशेष स्थान दिया। मंच सिर्फ प्रतिभाओं के सम्मान के लिए रहा। नेशनल और इंटरनेशनल 20 गोल्ड मेडल जीतने वाले दक्ष मंच पर लाठी कला का प्रदर्शन किया। एकल लाठी और दो लाठी में नेशनल और इंटरनेशनल 20 गोल्ड मेडल जीतने वाले महाराष्ट्र वर्धा के दक्ष अलोने का सम्मान किया गया। दक्ष ने मंच पर लाठी कला का जबरदस्त प्रदर्शन किया।








