इटारसी। नर्मदापुरम जिले में स्थित तवा बांध आज भी अपनी अधिकतम क्षमता पर लबालब भरा हुआ है। 28 अक्टूबर की सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, बांध का जलस्तर 355.40 मीटर है, जो इसके पूर्ण जलाशय स्तर 1166 फीट के बराबर है। बांध में जीवित भंडारण क्षमता 100 प्रतिशत बनी हुई है।
जल आवक और निकासी बांध में पानी की आवक अभी भी बनी हुई है, जो औसत रूप से 250 क्यूमेक्स8 यानी लगभग 8829 क्यूसेक दर्ज की गई है। जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए बांध के तीन गेटों को 3 फीट तक खोला गया है। स्पिलवे से 455 क्यूमेक्स यानी 16067 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, पनबिजली संयंत्र से भी 105 क्यूमेक्स (3708 क्यूसेक) पानी की निकासी हो रही है।
नदी में कुल प्रवाह निकासी और पनबिजली से छोड़े गए पानी को मिलाकर, तवा नदी में कुल जल प्रवाह 560 क्यूमेक्स यानी 19777 क्यूसेक बना हुआ है। नदी में इतने बड़े जल प्रवाह के कारण निचले इलाकों और नदी किनारे के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वर्षा की स्थिति पिछले 24 घंटों में बांध क्षेत्र में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है, जबकि इस सीजन में कुल संचयी वर्षा 1270.00 मिमी (लगभग 4.17 फीट) दर्ज हो चुकी है।








