इटारसी। बाजार क्षेत्र की पटवा लाइन में व्यापारियों की शिकायत पर नगर पालिका सभापति राकेश जाधव ने निरीक्षण किया। व्यापारियों ने बताया कि गली में आने-जाने वाले कुछ लोग खुले में यूरिन कर रहे हैं, जबकि इस क्षेत्र में महिलाओं का आना-जाना अधिक रहता है।
सूचना मिलने पर सभापति श्री जाधव मौके पर पहुंचे और संबंधित गली का निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए और गली को अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश भी दिए, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति न बने।
सभापति ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश दी कि आसपास ही सार्वजनिक यूरिनल उपलब्ध हैं, सभी नागरिकों को उनका ही उपयोग करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है, और इस प्रकार की हरकतें शहर की छवि को खराब करती हैं। साथ में स्वच्छता निरीक्षक कमल आर्य मौजूद थे।








