डॉ. वेद प्रकाश भारद्वाज ने क्रेडिट प्रणाली, पाठ्यक्रम और ‘स्वयं’ प्लेटफॉर्म की दी विस्तृत जानकारी
सुखतवा, नर्मदापुरम। उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन, भोपाल के निर्देशानुसार, भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय, सुखतवा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत हुए नवीन संशोधनों पर विद्यार्थियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। यह आयोजन प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।
27 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण के तहत, आज 30 अक्टूबर को डॉ. वेद प्रकाश भारद्वाज ने विद्यार्थियों को हृश्वक्क 2020 के अध्यादेश 14(1) के नवीन प्रावधानों से विस्तार से अवगत कराया।
व्याख्यान के मुख्य बिंदु
- नए प्रावधान : डॉ. भारद्वाज ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संशोधित स्नातक कक्षाओं के पाठ्यक्रम की संरचना समझाई।
- परीक्षा प्रणाली : उन्होंने क्रेडिट प्रणाली, विषय पाठ्यक्रम, विषयवार प्रश्न पत्रों की संख्या, अंकों का विभाजन और उत्तीर्णांक (पासिंग माक्र्स) पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
- क्रेडिट अर्जन : विद्यार्थियों को ‘स्वयं’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से अतिरिक्त क्रेडिट पॉइंट अर्जित करने के तरीकों और महत्व के बारे में भी बताया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के समाधान भी प्रस्तुत किए, जिससे उनकी शंकाओं का निवारण हुआ। इस महत्त्वपूर्ण सत्र में श्रीमती कामधेनु पटोदिया, डॉ. हिमांशु चौरसिया सहित सभी प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।








