इटारसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में, नगर इटारसी में आज, 31 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस थाने से सरदार पटेल की मूर्ति तक एक ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण दिवस पर नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मैराथन दौड़ में भाग लिया और पुलिस थाने से सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति न्यास कालोनी तक दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, एसडीएम नीलेश शर्मा, एसडीओपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, तहसीलदार सुनीता साहनी, टीआई गौरव सिंह बुंदेला के साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी मैराथन दौड़ में शामिल हुये। सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी गयी।









