इटारसी। कृषि उपज मंडी समिति, इटारसी में 1 नवंबर को नीलामी कार्य नहीं होगा। मंडी प्रशासन की ओर से जारी एक प्रेस नोट के अनुसार, 1 नवंबर 2025, शनिवार को मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। यह निर्णय हम्माल मजदूर कल्याण संघ खेड़ा इटारसी के अनुरोध पर लिया गया है।
संघ के ज्ञापन के अनुसार, देव उठनी ग्यारस (एकादशी) के कारण हम्माल मजदूर 01 नवंबर 2025 (शनिवार) को हम्माली कार्य करने में असमर्थ रहेंगे। इस वजह से, मंडी के मुख्य प्रांगण में 1 नवंबर 2025 को नीलामी/तुलावटी कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।
व्यापार और विपणन पर असर
मंडी प्रबंधन ने मंडी अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी और किसानों को सूचित किया है कि वे इस दिन नीलामी के लिए अपनी उपज न लाएं। हालांकि, प्रेस नोट में यह भी स्पष्ट किया है कि सभी उप-मंडी में नीलामी और विपणन कार्य पूर्ववत जारी रहेगा। यानी, मुख्य मंडी के बाहर की उप-मंडियों में काम सामान्य रूप से चलेगा।








