---Advertisement---

बाल विवाह रोकथाम अभियान एवं स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन

By
On:
Follow Us

इटारसी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बाल विवाह रोकथाम हेतु भी कार्यक्रम का आयोजन वार्ड 20 में किया गया। इटारसी महिला एवं बाल विकास विभाग एवं लायंस क्लब पंख के सामंजस्य से बाल विवाह रोकथाम अभियान एवं महिलाओं के स्वास्थ जांच शिविर वार्ड 20 में हुआ। आयोजन में लाइंस क्लब पंख से लाइंस क्लब अध्यक्ष श्रीमती पूनम चेलानी, हंगर डीसी ऋतु राजपूत, बीना तिवारी, लायंस हंगर डीसी बलजीत कौर शोखी, सचिव लायंस विनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायंस शशि अग्रवाल एवं महिला एवं बाल विकास प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला उपस्थित रही।

लायंस बलजीत शोखी, बीना तिवारी एवं ऋतु राजपूत के द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं का मधुमेह और रक्तचाप की जांच की गई एवं सभी महिलाओं को स्वास्थ सम्बंधित सलाह दी सभी को अपनी दैनिक दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी है। सही समय पर खान पान नहीं होने के कारण ही महिलाएं कई बीमारियों का शिकार हो रही हैं इसलिए सभी अपना विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत श्रीमती दीप्ति शुक्ला द्वारा अभियान के अंतर्गत सभी को सतर्क किया कि कल देव उठनी एकादशी पर अधिकतर बाल विवाह होते जिन्हें हमें रोकना है जिसके लिए हेल्प लाइन नम्बर ओर बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं सभी को शपथ दिलाई कि हम अपने आस पास बाल विवाह नहीं होने देंगे।

लायंस क्लब पंख की ओर से सभी उपस्थित बच्चों को खिलौने, फल,एवं बिस्किट वितरण किए प्रतिभावान बालिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ता, सहायिका एवं अन्य सभी समस्त हितग्राही महिलाएं बालिकाएं उपस्थित रही। परियोजना अंतर्गत आने वार्ड एवं केदो पर स्कूलों में भी जागरूकता हेतु बाल विवाह रोकथाम एवं बेटी बचाओ संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती अर्चना बस्तवार श्रीमती रेखा चौरे एवं राखी मौर्य, श्रीमती मीना उपस्थित रही।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.