इटारसी। भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश संभाग नर्मदापुरम के संयुक्त संचालक डॉ. मनीष वर्मा के निर्देशन में स्काउट गाइड का तृतीय एवं द्वितीय सोपान जांच शिविर का आयोजन 28 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल इटारसी में हुआ।
तृतीय सोपान जांच शिविर का संचालन बनवारी लाल चौरे एवं द्वितीय सोपान जांच शिविर का संचालन श्रवण सिंह राजपूत ने किया। सहायक संचालक के रूप में कैलाश यादव, बृजमोहन सैनी, रमेश चंद्र विश्वकर्मा, लखन सोनी, गणेश भैसारे, वीरेंद्र पटेल, कल्पना अवस्थी, भावना जैन, महक जीत कौर, पूना मोरय, विनेश यादव, सविता पाठक अनिता राठौर, सौरभ साहू, संतोष साहू, शोभना शर्मा, नीरज पचौरी, राकेश कोरी, अनीता राठौर, मुकेश कुमार तिल्लोर, ने सहयोग प्रदान किया।
शिविर समापन की पूर्व संध्या पर समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त संचालक डॉक्टर मनीष वर्मा, जिला कमिश्नर स्काउट नर्मदापुरम, श्रीमती ज्योति प्रहलादी, एमजीएम स्कूल के डायरेक्टर फादर शायजू फिलिप, जिला सचिव स्काउट एस के नायक मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
संयुक्त संचालक डॉक्टर वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउटिंग सुनागरिकता की शिक्षा है। केवल बॉर्डर पर जाकर ही देश की सेवा नहीं की जा सकती बल्कि आप जहां रह रहे हैं, वहां भी आप देश सेवा कर सकते हैं, जिला कमिश्नर स्काउट ने कहा कि यही स्काउट एंड गाइड्स भारत का भविष्य है। शिविर के दौरान स्काउट के नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना विभिन्न ध्वज, कंपास विभिन्न दिशाओं की जानकारी की जांच परीक्षा की गई। एसके नायक जिला सचिव नर्मदापुरम ने आभार व्यक्त किया।








