नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना के दिशा-निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन और संग्रहण के विरुद्ध एक बड़ी मुहिम चलाई है। आबकारी टीम ने एक पखवाड़े में 25 प्रकरण दर्ज किए और 4 दोपहिया वाहनों को जब्त किया।
प्रमुख कार्रवाई और जब्त सामग्री
जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने बताया कि यह कार्रवाई आबकारी वृत्त नर्मदापुरम ‘अ’ (शहर) द्वारा की गई। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में अवैध शराब और अन्य सामग्री जब्त की गई।
जब्त सामग्री का विवरण
देशी मदिरा 435 पाव, विदेशी मदिरा 48 पाव, हाथ भट्टी मदिरा 105 लीटर, लाहन (कच्चा माल) 615 किलोग्राम, वाहन 4 दोपहिया वाहन। जब्त सामग्री और वाहनों की अनुमानित कीमत 3,78,285 रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई के मुख्य क्षेत्र
आबकारी टीम ने फेफरताल, बांद्राभान, मांलाखेड़ी, रायपुर, बंगाली कॉलोनी, बालागंज, सब्जिमंडी, गल्लामंडी, आईटीआई, हरियाली चौराहा, ग्वाल टोली, मछली बाजार, न्यास हाउसिंग बोर्ड, इटारसी रोड और माखन नगर रोड के समीप यह कार्यवाही की। सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 25 प्रकरण कायम किए गए हैं।








