इटारसी। सेवा भारती द्वारा संचालित आशा महेंद्र शुक्ल जनजाति कन्या छात्रावास में 31 अक्टूबर, शुक्रवार को सेवा भारती के सभी सदस्यों ने छात्रावास की सभी छात्राओं एवं सेवा भारती के सभी सदस्यों ने साथ मिलकर सहभोज किया एवं बच्चों के साथ पटाखे फोड़ कर दिवाली उत्सव मनाया। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं प्रेषित की। इसी के साथ 15 एवं 16 नवंबर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन भी किया जिसमें सेवा भारती के सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
इस अवसर पर सेवा भारती के विभाग समन्वयक शिव प्रताप सिंह, सेवा भारती जिलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया, जिला पूर्णकालिक देवेंद्र धुर्वे, सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष प्रकाश ताम्रकर, छात्रावास समिति के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, सेवा भारती के नगर अध्यक्ष राजेंद्र तोमर, जिला सदस्य जागृति भदौरिया, सेवा भारती महिला मंडल की जिला संयोजिका कीर्ति दुबे, युवाम सेवा भारती के जिला संयोजक आशीष भदौरिया, छात्रावास समिति उपाध्यक्ष विजय पटेल, सदस्य निर्मल सिंह राजपूत, मनोज राय, आरती शर्मा, राजू अग्रवाल, अखिलेश सोलंकी, वीरेंद्र दीक्षित, रामगोपाल शर्मा, रमेश जगदेव,प्रकाश शर्मा, सीमा सोनी, हेमलता कदम, नीतू सराठे, सरला लोट, रानी वर्मा, रानी रजक, प्रीति अग्रवाल, संगीता संदीप मालवीय, आरती बस्तवार, रेखा अग्रवाल, अचला घन, छात्रावास अधीक्षिका कमला चौहान, सह अधीक्षिका दीपा उईके एवं सभी छात्राएं उपस्थित रही।








