इटारसी। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा इटारसी के एजेंट संगठन एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लियाफी 1964 के द्विवर्षीय चुनाव ईश्वर रेस्टोरेंट में हुए। शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ। पूर्व अध्यक्ष रामावतार सराठे, सचिव केएस टिकरिया, कोषाध्यक्ष महेश असवारे ने पिछले कार्यकाल का विवरण दिया। चुनाव प्रक्रिया अशोक सक्सेना के संरक्षण में चुनाव अधिकारी एचएस तिवारी, विधिक सलाहकार एडवोकेट बीएल केवट ने विधिवत चुनाव कराया।
अध्यक्ष मोहन लाल यादव, सचिव नारायण बावरिया, निर्विरोध चुने गए। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए दो फॉर्म आए महेश असवारे एवं सविता वर्मा के लिए मतदान हुआ जिसमें सविता वर्मा विजय घोषित हुईं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिक सलाहकार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, साथ ही विजय का प्रमाण पत्र प्रदान किए। परिवार सहायता के सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।
इस पूरी चुनावी प्रक्रिया में कोर कमेटी अध्यक्ष रामविलास गौर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर ओपी पटेल, दिलीप पटेल, नीलेश साहू, अखिल सोलंकी, राजेश पटेल, वृंदावन कुशवाहा, जयंत विश्वास, देवेंद्र तोमर, मुकेश पवार, संदीप जैन, अर्चना जैन, आशा यादव, लक्ष्मी मालवीय, मानसी सोलंकी, उमाशंकर लोवंशी, संतोष कहार, आनंद गालर, राजेंद्र उईके, संजय सराठे आदि अन्य अभिकर्ता उपस्थित रहे।








