इटारसी। भारत तिब्बत समन्वय संघ, मध्य भारत प्रांत के इटारसी में आज 04 नवंबर 2025 को तिब्बती समुदाय द्वारा गर्म कपड़ों की मार्केट का उद्घाटन इटारसी नगर पालिका के अध्यक्ष पंकज चौरे ने रिबन काट कर किया।
इस अवसर पर मध्य भारत प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर (मेजर) पंकज मनी पहारिया, भाजपा इटारसी मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, महामंत्री शैलेंद्र दुबे, वार्ड पार्षद जिम्मी कैथवास, शशांक मालवीय, एवं नितिन व्यास उपस्थित रहे। सभी ने तिब्बती व्यापारियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। आश्वस्त किया कि शहर में अगर किसी भी तरह की उन्हें परेशानी हो, तो तुरंत फोन द्वारा सूचित करने पर सहायता दी जाएगी।








