- कला और साहित्य के माध्यम से छात्रों को किया गया जागरूक
इटारसी। तकनीकी शिक्षा संचालनालय, मध्य प्रदेश, के निर्देशानुसार ‘हुनर इनिशिएटिव’ के अंतर्गत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, इटारसी में किया गया। इस अनूठी कार्यशाला का आयोजन ‘कलम कला कलाकार (K-3)’ की टीम ने किया, जिसका उद्देश्य कला, साहित्य और विशेषज्ञ व्याख्यान के संयोजन से शिक्षकों और छात्रों को बढ़ते हुए डिजिटल अपराधों के प्रति जागरूक करना था।
के-3 टीम का प्रयास
के-3 की संचालिका श्रीमती मंजुला ने बताया कि युवा देश की तकनीकी रूप से अहम कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि देश को तकनीकी रूप से प्रबल बनाने के लिए यह आवश्यक है कि युवा साइबर खतरों के प्रति पूरी तरह से जागरूक हों। इसी उद्देश्य से प्रदेश के तकनीकी महाविद्यालयों में जागरूकता व्याख्यान का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। के-3 टीम कला एवं साहित्य के साथ-साथ साइबर सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में भी गंभीरता से प्रयासरत है।
विशेषज्ञों और साहित्यकारों की उपस्थिति
इस जागरूकता कार्यक्रम को विशिष्ट बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया था। विशेषज्ञ व्याख्यान के लिए इस क्षेत्र के जाने-माने विशेषज्ञ शामिल हुए। लघु काव्य सम्मेलन के माध्यम से संदेश को रोचक बनाया गया, जिसमें भोपाल से जाने-माने कवि गुस्ताख आनंद चौरे, दिल्ली से कवियित्री निधि कौशिक, और इंदौर से राघव सिंह ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य आरके चोलकर की उपस्थिति विशेष रूप से रही। विभागाध्यक्ष एवं समन्वय ‘हुनर इनिशिएटिव’ के रूप में श्रीमती विद्यावती सूर्यवंशी और श्रीमती पल्लवी नरवरे ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
विभागाध्यक्ष विकास सिद्धू, भूपेंद्र जोठे, रामकुमार उईके, आकाश गर्ग, श्रीमती इति महालहा, अनिता वर्मा, शिवांगी मालवी, सोनिया अग्रवाल, हेमलता शुक्ला, नैनी पटेल, नेहा केदार, लखन लाल कोरी, प्रवेश चौरे, और अंकित मिश्रा सहित संस्था के समस्त अंतिम वर्ष के विद्यार्थी गण उपस्थित रहे। संस्था से श्रीमती पल्लवी शर्मा ने कविता के माध्यम से मंच संचालन किया जिसने पूरे कार्यक्रम को एक साहित्यिक स्पर्श दिया।








